RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर RCB की हार तय कर दी. वहीं ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 81 रन बनाए.
RCB ने बनाए थे 201 रन
बारिश से प्रभावित इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते कप्तान रजत पाटीदार की 63 रन की पारी और विराट कोहली के 32 रनों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे. राजस्थान की तरफ से आर्चर, बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
300 के स्ट्राइक रेट से वैभव ने बटोरे रन
202 रनों के पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन वैभव ने एक बार फिर गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. वैभव ने 8 चौकों और 7 छक्कों के साथ 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए और राजस्थान की जीत सुनिश्चित कर दी. हालांकि, वैभव के बाद हेटमायर और कप्तान पराग सस्ते में पवेलियन लौट गए. लेकिन ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को बेहद आसान जीत दिला दी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड.
10 ओवर में राजस्थान का स्कोर 139-4
10 ओवर में राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 139 रन बना लिए है.
राजस्थान को चौथा झटका
राजस्थान का चौथा विकेट गिरा रियान पराग 3 रन बनाकर हुए आउट.
बैक टू बैक राजस्थान को लगे दो झटके
वैभव के बाद हेटमायर भी हुए आउट.
8 ओवर में राजस्थान का स्कोर 129-1
8 ओवर में राजस्थान ने 1 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं.
पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 97 रन
पावरप्ले में राजस्थान ने 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं.
वैभव की तूफानी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
राजस्थान को पहला झटका
राजस्थान का पहला विकेट गिरा यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर हुए आउट.
राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की ओर से यशस्वी-वैभव कर रहे ओपन
बेंगलुरू ने राजस्थान को दिया 202 रन का टारगेट.
19 ओवर में बेंगलुरू का स्कोर 180-8
19 ओवर में बेंगलुरू ने 8 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं.
बेंगलुरू को आठवां झटका
बेंगलुरू का आठवां विकेट गिरा रजत पाटीदार 63 रन बनाकर हुए आउट.
रजत पाटीदार ने जड़ी फिफ्टी
रजत पाटीदार ने 36 गेंदों में जड़ी फिफ्टी.
बेंगलुरू को सातवां झटका
बेंगलुरू का सातवां विकेट गिरा रोमारियो शेफर्ड 22 रन बनाकर हुए आउट.
बेंगलुरू को छठा झटका
बेंगलुरू का छठा विकेट गिरा, टिम डेविड 13 रन बनाकर हुए आउट.
बेंगलुरू को पांचवां झटका
बेंगलुरू का पांचवां विकेट गिरा जितेश शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट.
बेंगलुरू को चौथा झटका
बेंगलुरू का चौथा विकेट गिरा क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर हुए आउट.
बेंगलुरू को तीसरा झटका
बेंगलुरू का तीसरा विकेट गिरा विराट कोहली 32 रन बनाकर हुए आउट.
4 ओवर में बेंगलुरू का स्कोर 55-2
4 ओवर में बेंगलुरू ने 2 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं.
3 ओवर में बेंगलुरू का स्कोर 45-2
3 ओवर में बेंगलुरू ने 2 विकेट विकेट खोकर 45 रन बनाए.
2 ओवर में बेंगलुरू का स्कोर 32-1
2 ओवर में बेंगलुरू ने 1 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं.
1 ओवर में बेंगलुरू का स्कोर 13-1
1 ओवर में बेंगलुरू ने 1 विकेट खोकर 13 रन बना लिए हैं.
बेंगलुरू को पहला झटका
बेंगलुरू का पहला विकेट गिरा, फिल साल्ट बिना खाता खोले हुए आउट.
बेंगलुरू की पारी शुरू
बेंगलुरू की पारी शुरू विराट-साल्ट कर रहे ओपन
गुवाहाटी में रुकी बारिश जल्द शुरू होगा मैच
गुवाहाटी में फिर शुरू हुई बारिश
गुवाहाटी में फिर से बारिश शुरू हो गई है, जिससे मैच शुरू होने में देर हो रही हैं.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.
राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
गुवाहाटी में रुकी बारिश
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और 8 बजे होगा टॉस.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.
गुवाहाटी में बारिश का कहर
गुवाहाटी में तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण टॉस देरी से होगा.
