Vistaar NEWS

SA vs AFG: अफगानिस्तान को भारी पड़ी 2 बड़ी गलतियां, दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने छीनी जीत

SA vs AFG

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

SA vs AFG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया. आखिरी ओवर तक पहुंचे इस मैच में ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने फैंस को सीट से उठने नहीं दिया. एक समय अफगानिस्तान जीत की दलहलीज पर खड़ा हुआ था, लेकिन उनकी दो गलतियों ने उनसे मैच छीन लिया और मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से बाजी मार ली.

अफगानिस्तान को भारी पड़ी ये 2 बड़ी गलतियां

अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और उनके 9 विकेट गिर चुके थे. साउथ अफ्रीका की ओर से आखिरी ओवर कगिसो रबाडा करने आए और पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हो गए, जिसके बाद लगा कि मैच खत्म हो गया, लेकिन यह नो बॉल थी. ओवर की चौथी गेंद भी नो बॉल रही और अफगानिस्तान को जीत के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. अफगानिस्तान की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. यहीं पहली गलती हुई. फजलहक फारुकी दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए और मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला, आखिरी गेंद तक लड़कर हारा अफगानिस्तान

सुपर ओवर हुआ टाई

सुपर ओवर में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, जो टीम पहले गेंदबाजी करती है. वह सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है. सुपर ओवर में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए, जिसमें अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. जवाब में 18 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को 1 गेंद पर 7 रन चाहिए थे. तभी ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया और सुपर ओवर भी टाई हो गया. अंत में दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से बाजी मार ली.

हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में एक वक्त 4 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत थी. लेकिन गुरबाज ने तीन लगातार गेंदों पर 6 जड़कर साउथ अफ्रीकी खेमे की टेंशन बढ़ा दी थी. फिर केशव महाराज ने आखिरी गेंद पर बाहर की तरफ फेंकी और उस पर गुरबाज अपना विकेट गंवा बैठे. इस तरह अफ्रीका को 4 रनों से जीत मिल गई.

Exit mobile version