SA vs NZ Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों से जुड़े रोचक आंकड़े सामने आए हैं. जिसने इस भिड़ंत को और भी रोमांचक कर दिया है.
क्या है इतिहास?
बता दें, 19 साल के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम एक भी बार साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब नहीं हुई है. ऐसे में सेमीफाइनल मैच में कीवी टीम के पास न सिर्फ साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाने का मौका है, बल्कि पुराने रिकॉर्ड को भी बदलने का शानदार अवसर है.
यह भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे सफल कप्तान
कब-कब हारा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की हार की कहानी टी20 वर्ल्ड कप 2007 से शुरू हुई थी. तब से लेकर 2026 ग्रुप स्टेज मुकाबले तक दोनों टीमें कुल 5 पांच बार आमने-सामने रही. 19 साल में खेले गए 5 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हर बार बाजी प्रोटियाज टीम ने मारी. बता दें, 2007 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पहली बार 6 विकेट से हराया था. इसके बाद 2009, 2010, 2014, और 2026 में कीवी टीम नतीजा नहीं बदल पाई हैं. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगी. हालांकि यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी.
न्यूजीलैंड के पास मौका
न्यूजीलैंड को बड़े मैचों की टीम माना जाता है. नोकॉउत मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. हालांकि इस बार उनके सामने आंकड़ों का दबाव भी होगा. टीम को अगर फाइनल में पहुंचना है तो बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी और गेंदबाजों को पावरप्ले में विकेट निकालने होंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बाजी कौन मारता है.
