Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

SA vs WI

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

बैकफुट पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर कैरेबियन टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और 83 रन पर उन्होंने अपने 7 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जैसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की अहम साझेदारी की. होल्डर (49) और शेफर्ड (52) की पारी के बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

एडन मार्करम ने खेली कप्तानी पारी

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने एडन मार्करम की कप्तानी पारी के बदौलत 16.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्करम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े. इस दौरान डी कॉक 24 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली. कप्तान मार्करम ने 46 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रन की शानदार नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. डी कॉक और मार्करम के अलावा रियान रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली.

Exit mobile version