Vistaar NEWS

IND vs PAK: अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद साहिबजादा फरहान का भारत को चैलेंज, कहा- अटैकिंग माइंडसेट के साथ करेंगे वार

Sahibzada Farhan

साहिबजादा फरहान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका है. इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम आक्रामक माइंडसेट के साथ मैदान में उतरेगी.

साहिबजादा फरहान का बड़ा दावा

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 32 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा है कि इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच में भी पाक आक्रामक और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ उतरेगा.

यह भी पढ़ें: USA से मुकाबला जीतकर फूले नहीं समा रहे पाक कप्तान सलमान अली आगा, कहा- हम दुनिया से अलग…

साहिबजादा फरहान ने क्या कहा?

यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच में साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 41 गेंदों में 73 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेंशन सेरेमनी में वसीम अकरम ने उनसे भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को लेकर सवाल किया. इसपर पाकिस्तानी ओपनर ने जवाब देते हुए कहा, “हम भारत के खिलाफ पॉजिटिव और आक्रामक माइंडसेट से उतरंगे. जैसे हम पिछले मैचों में उतरे थे.”

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी पाक टीम ने साहिबजादा फरहान की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए. जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version