Vistaar NEWS

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने विराट कोहली की बराबरी की, अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास

Sahibzada farhan

साहिबजादा फरहान

Sahibzada Farhan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने हाल ही में श्रीलंका के खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से धमाल मचाया. इस सीरीज में फरहान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही फरहान ने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय दिग्गज विराट कोहली के एक खास क्लब में उनकी बराबरी कर ली है.

कप्तान के रूप में चमके साहिबजादा फरहान

दरअसल हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर गई जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. पाक टीम ने साहिबजादा फरहान की कप्तानी में यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. अपनी पहली ही सीरीज में फरहान ने बतौर फुल टाइम टी20 इंटरनेशनल कप्तान के रूप में 238 रन बनाए. साथ ही उन्होंने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बने युवराज सिंह, आईपीएल में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पे 89 रन बनाए, इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 73 और 76 रनों की पारी खेली. इस तरह उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 238 रन जोड़े. इसी के साथ फरहान ने किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी द्वारा तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था, जिन्होंने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में 229 रन बनाए थे. अब फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 238 रन बनाकर अभिषेक को पीछे छोड़ दिया है.

विराट के खास क्लब में की एंट्री

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाने के साथ फरहान ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज के तीनों मैचों में फिफ्टी या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है जिन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीनों मुकाबलों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली थी. उस समय कोहली यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे.

Exit mobile version