Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में सुदर्शन ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह इस सीजन में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 38 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. बता दें, आईपीएल 2026 में सुदर्शन की ये लगातार तीसरी फिफ्टी है. वह अब तक इस सीजन में कुल 5 अर्धशतक जड़ चुके है.
यह भी पढ़ें: GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहनकर क्यों खेलने उतरी गुजरात की टीम? जानें इसके पीछे की वजह
पूरे किए 500 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं.
IPL 2026 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के इस युवा स्टार ओपनर ने अब तक खेली गई 12 पारियों में 501 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.10 का रहा इस सीजन में उनके बल्ले से अब तक 5 अर्धशतक और 1 शतक निकले हैं.
साई सुदर्शन आईपीएल करियर
24 वर्षीय साई सुदर्शन ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. आईपीएल में उन्होंने अब तक 52 मैच खेले हैं जिसकी 52 पारियों में उन्होंने 2294 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं.
