Vistaar NEWS

वैभव को आउट कर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’, कैच छोड़ने पर फैंस ने सैम अयूब को किया खूब ट्रोल

Vaibhav Sooryavanshi-Saim Ayub

वैभव सूर्यवंशी और सैम अयूब

Saim Ayub Goes Troll: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. दोनों देशों के बीच खेले गए इस फाइनल मुकाबले में मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. भारत की पारी के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर उनके सामने बेबी सेलिब्रेशन किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पाक गेंदबाज की इस हरकत पर भारतीय फैंस ने उनके जमकर मजे ली लिए हैं.

वैभव को आउट कर सैम अयूब ने किया बेबी सेलिब्रेशन

दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी.हालांकि, इस मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके. वैभव ने इस मैच में 2 छक्कों की मदद से 9 गेंदों में 15 रन बनाए. पाकिस्तान के ऑफ-स्पिनर सैम अयूब ने उन्हे आउट किया. अयूब की गेंद पर वैभव रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में अपना विकेट विकेटकीपर उस्मान खान को थमा बैठे. वैभव का विकेट मिलते ही अयूब ने बच्चे को गोद में झुलाने की ऐक्टिंग करते हुए जश्न मनाया. पाकिस्तानी गेंदबाज का यह सेलिब्रेशन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के लिए फिर ‘काल’ बने तिलक वर्मा, बल्ले से बरपाया कहर, जड़ी तूफानी फिफ्टी

भारतीय फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब ने उकसाने वाले अंदाज में बेबी सेलिब्रेशन किया जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने लिखा इन पाकिस्तानियों को आखिर किस बात का घमंड है? ये हमेशा हार जाते है इन्हें शर्म आणि चाहिए.

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में सैम अयूब ने फील्डिंग के दौरान 2 आसान कैच टपका दिए.कैच छोड़ने पर भारतीय फैंस ने अयूब को जमकर ट्रोल किया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अयूब बॉउन्ड्री के पास फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान फैंस अयूब को चिढ़ाते हुए चिल्ला रहे हैं ओय बिरयानी… एक और कैच ड्रॉप कर ना.

एक अन्य वीडियो में फैंस उनके छूटे कैचों पर मजे लेते हुए लगातार हूटिंग कर रहे हैं. स्टेडियम में फैंस चिल्ला रहे हैं पानी चाहिए…पानी!”तुम कैच छोड़ेगे…हम सिंदू नदी का पानी छोड़ेंगे.

Exit mobile version