MS Dhoni: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले के दौरान एक ऐसा मजेदार पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया फैंस का दिल जीत लिया है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दौरान स्टैंडस पर बैठी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठी, जबकि उनके पीछे खड़े धोनी का मजेदार रिएक्शन सामने आया है.
बुमराह के कैच पर झूम उठी साक्षी
दरअसल, भारत की ओर से 18वां ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह डालने आए. उनके इस ओवर के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बुमराह ने फॉलो-थ्रू में गेंद पकड़ी. बुमराह के इस कैच पर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी खुशी से उछल पड़ी. साक्षी को लगा की बुमराह ने करण का कैच पकड़ लिया है. लेकिन गेंद एक बाउंच के बाद बुमराह के पास पहुंची थी. इसलिए करन आउट नहीं हुए थे.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अगर रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC के नियम
धोनी का रिएक्शन हुआ वायरल
साक्षी का जोश देखकर उनके पीछे खड़े धोनी हल्की मुस्कान के साथ उन्हें शांत रहने का इशारा करते नजर आते हैं. धोनी के इस कूल और मजेदार अंदाज ने फैंस को खूब हंसाया। यह पूरा वाक्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस धोनी के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
Dhoni wife sakshi Epic reaction 😂 😂 #INDvsENG #ENGvsINDpic.twitter.com/t6GFWPm9TY
— Simple Boy (@MrMagnetick) March 5, 2026
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
धोनी और साक्षी की इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो में कमेंट किया कि बेचारी साक्षी को लगा की कैच पकड़ लिया, इसलिए खुशी उछल पड़ी. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि साक्षी जोश में आ गई थी, फिर धोनी होश में ले आए.
