Sanju Samson’s Rajinikanth Fandom: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन, इस बार वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के लिए अपनी दीवानगी को लेकर सुर्खियों में हैं. संजू रजनीकांत के कितने बड़े फैन हैं, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने उनकी नई फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है.
संजू सैमसन ने बुक किया पूरा थिएटर
दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर बुक कर लिया. संजू अपनी पत्नी, दोस्तों और भारतीय टीम के कुछ खास सदस्यों के साथ इस फिल्म का मजा लेने पहुंचे. संजू हमेशा से ही रजनीकांत के बहुत बड़े फैन रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि दिल्ली में एक इवेंट में बीजी होने के कारण वह इस फिल्म को रिलीज वाले दिन नहीं देख पाए थे.
Sanju Samson booked an entire theatre for a private screening of #Jailer2 with his wife, friends, and Tamil-speaking Indian team members. 🔥 #SanjuSamson #Rajinikanth https://t.co/8YftIM12E5
— Sushanth (@CskStorm81274) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: VIDEO: हार्दिक पांड्या से मिलने 1000 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा फैन, क्रिकेटर ने भी लुटाया प्यार
रजनीकांत की फिल्में देखना पसंद करते संजू सैमसन
संजू सैमसन ने खुद बताया कि वह रजनी सर की फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं और वह हमेशा उनकी नई फिल्म आने का इंतजार करते रहते हैं. हालांकि, इस बार वह एक दिन लेट हो गए क्योंकि दिल्ली में उनका एक कार्यक्रम था. लेकिन खुशकिस्मती से आज उन्हें पूरा थिएटर बुक करने का मौका मिल गया. इस दौरान उनके दोस्त और उनकी पत्नी भी उनके साथ थिएटर पहुंचे और वह रजनी सर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित थे.
टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को किया इनवाइट
खास बात यह है कि संजू अकेले इस फिल्म का मजा लेने नहीं गए, बल्कि उन्होंने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल उन सभी सदस्यों को इनवाइट किया जो तमिल भाषा समझते हैं. संजू सैमसन ने खुद बताया कि उनकी टीम और सपोर्ट स्टाफ के जीतने भी लोग तमिल जानते हैं, वे सब इस स्क्रीनिंग में उनके साथ पहुंचे.
