Scorer Mistake Costs Match: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी एक रन भी मैच का पूरा रुख बदल देता है. ऐसा ही कुछ हैरान करने वाला मामला महिला अंडर-19 क्रिकेट से सामने आया है. नागपुर में खेले गए झारखंड और उत्तराखंड के बीच इस मुकाबले में झारखंड की टीम को स्कोरर की एक गलती के कारण महज 1 रन से मैच गंवाना पड़ा. इस हार के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर भी खत्म हो गया है. मामले को आगे बढ़ाते हुए अब झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से इसकी शिकायत की है.
1 रन से हारी झारखंड की टीम
दरअसल मंगलवार को नागपुर में झारखंड और उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टीमों के बीच एक मैच खेला गया. इस मैच में झारखंड की टीम को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए. जवाब में झारखंड की पूरी टीम आखिरी गेंद तक 133 रनों पर ही सिमट गई, जिसके चलते टीम को 1 रन से मैच गंवाना पड़ा.
SCORER BLUNDER COSTS JHARKHAND A NATIONAL SPOT! Unbelievable controversy in Indian women’s U-19 cricket as Jharkhand crashed out of the tournament following a heart-wrenching 1-run defeat to Uttarakhand. Chasing 134, Jharkhand was bundled out for 133 on the very last ball. The twist? Official scorers completely missed a legitimate run during the 19.4 over. While the scoreboard showed a tied game in real-time, the official scoresheet robbed them of a run—costing them the match and a shot at victory. Jharkhand Cricket Association has officially knocked on BCCI’s doors demanding strict action against this shocking human error. Absolute nightmare for the youngsters! #CricketControversy #BCCI #JharkhandCricket #CricketNews #SportsScandal #WomensCricket
— Diganta Guha (@diganta_guha) October 27, 2026
यह भी पढ़ें: पहले वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, प्रतीका रावल ने जड़ा शतक
स्कोरर की गलती पड़ी भारी
मैच खत्म होने के बाद झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मुकाबले के दौरान एक रन लेने की कोशिश में बल्लेबाज रन आउट हो गई थी, लेकिन आधिकारिक स्कोरर ने वह 1 रन रिकॉर्ड नहीं किया और इसी वजह से टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान पर लगे स्कोरबोर्ड पर वह एक रन जोड़ा गया था, जिससे खिलाड़ी को भ्रम हुआ कि उन्हें जीत के लिए 2 रनों की जरूरत है और मैच टाई करने के लिए सिर्फ एक रन की ही जरूरत है. लेकिन, आखिरी गेंद पर सिंगल पूरा होने और रनआउट के बाद जब टीम को 1 रन से हारा बताया गया, तो टीम के सभी खिलाड़ी हैरान रह गए.
BCCI से की शिकायत
अब इस पूरे मामले में झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है. झारखंड के अधिकारियों के मुताबिक, अंपायर मुख्य स्कोरर के रिकॉर्ड को ही सही मानते हैं. ऐसे में स्कोरर के द्वारा स्कोर में सुधार न किए जाने पर टीम को यह नतीजा भुगतना पड़ा.
