T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. आपको बता दें, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्कॉटलैंड पहली ऐसी एसोसिएट टीम बन गई है, जिसने 200 से ज्यादा रन बनाए है.
स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया था. अब अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. इटली के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया और ऐसा करने वाली वो पहली एसोसिएट टीम बन गई है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान की ड्रामेबाजी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जो फैसला होगा…’
स्कॉटलैंड की शानदार जीत
कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले गए इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की. जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रन पर सिमट गई. स्कॉटलैंड ने यह मुकाबला 73 रनों से अपने नाम कर लिया है.
बांग्लादेश की जगह मिला मौका
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उन्हे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था. अब स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी के फैसले को सही साबित किया है. साथ ही साथ टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.
