केकेआर की बैक टू बैक हार से भड़के शाहरुख खान! लाइव मैच से वायरल हुई हैरान कर देने वाली फोटो

Shahrukh Khan: हाल ही में केकेआर के मालिक शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह टीम के सीईओ वेंकी मैसूर से गहन बातचीत करते दिखे. वायरल तस्वीर में एसआरके काफी निराश नजर आ रहे हैं.
Shahrukh Khan

शाहरुख खान

Shahrukh Khan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला बीते दिन सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डेन्स में खेला गया. लेकिन बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गया. इस दौरान केकेआर की एक बड़ी कमी उजागर हुई. अपनी टीम के लचर प्रदर्शन को देख शाहरुख खान परेशान दिखे. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए.

केकेआर के प्रदर्शन से नाखुश शाहरुख खान

दरअसल बारिश से बाधित इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 3.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर महज 25 रन बनाए, जिसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैमरन ग्रीन एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच केकेआर के मालिक शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह टीम के सीईओ वेंकी मैसूर से गहन बातचीत करते दिखे. वायरल तस्वीर में एसआरके काफी निराश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पहले हफ्ते में फ्लॉप रहे ये 5 स्टार खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों ने लुटाया था खूब पैसा

वायरल हुई तस्वीर

वायरल तस्वीर में शाहरुख खान टीम के सीईओ वेंकी मैसूर से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अब तक साफ नहीं हुए है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टॉप ऑर्डर के लगातार फ्लॉप होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है.

लगातार फ्लॉप हुए कैमरन ग्रीन

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा था. उम्मीद थी कि मिडिल ऑर्डर में वह टीम को मजबूती देंगे. लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला लगातार खामोश रहा है. शुरुआती तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. वह इस सीजन अबतक महज 24 रन ही बना सके हैं.

ज़रूर पढ़ें