Vistaar NEWS

KKR को लेकर शेन वॉटसन का बड़ा बयान, प्लेऑफ की रेस में बाकी टीमों की बढ़ी टेंशन

Shane Watson

शेन वॉटसन

KKR: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और प्लेऑफ की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने बाकी टीमों की चिंता बढ़ा दी है.

शेन वॉटसन ने क्या कहा?

दरअसल हाल ही में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले शेन वॉटसन ने कहा कि, ईमानदारी ने कहूं, तो हमने फ्यूचर के बारे में अभी बात नहीं की है. धीमी शुरुआत के बाद केकेआर अब एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावी रहा और टीम सभी पहलुओं में अच्छा कर रही है. ऐसे में हमने उम्मीद नहीं छोड़ी हैं और टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की प[उरी उम्मीद है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वॉटसन ने कहा कि आईपीएल का इतिहास बताता है कि धीमी शुरुआत के बाद भी टीमें फाइनल में पहुंची हैं. ऐसे में हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमें पता है कि यह संभव है.

आगे वॉटसन ने कहा कि टीम की नीलामी के बाद बदलाव से सामंजस्य बिठाने में समय लगा. आगे उन्होंने कहा कि, हर किसी को टीम में ढलने में समय लगता ही था. अब सब कुछ ठीक है और हमारा बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा है. हमें पता चल रहा है कि टीम के लिए क्या सही है.

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहनकर क्यों खेलने उतरी गुजरात की टीम? जानें इसके पीछे की वजह

वरुण के खेलने पर सस्पेंस

शेन वॉटसन ने बताया कि पिछले मैच में लगी चोट के कारण स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का अगले मैच में खेलना संदिग्ध है. आहार आरसीबी के खिलाफ इस मैच में वरुण नहीं खेल पाते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. बता दें, इस सीजन खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने शानदार वापसी की है जिसके चलते प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. अगर केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें हर हाल में आरसीबी को हराना होगा.

Exit mobile version