Shoaib Akhtar: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और उनके पारिवर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी खुद पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. शोएब ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई का निधन हो गया है.
शोएब के साथ हमेशा खड़े रहे उनके बड़े भाई
शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का जाना इसलिए भी दुखदायी है क्योंकि शोएब के क्रिकेटिंग करियर में उनका बड़ा रोल था. दोनों भाइयों के बीच इतना प्रेम था कि वे एक दूसरे की हर चीज का ध्यान रखते थे. शोएब के करियर के शुरुआती दौर में जब वह संघर्ष कर रहे थे, जब उनके बड़े भाई शाहिद ने हर कदम में उनका साथ दिया. शाहिद ने अपने छोटे भी का हमेशा हौसला बढ़ाया और मुश्किल परिस्थितियों में वह हमेशा शोएब के साथ खड़े रहे.
यह भी पढ़ें: T20 Women’s WC2026: मैच से पहले ‘पिज्जा पार्टी’ पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम
शोएब अख्तर ने दी भाई के निधन की खबर
बता दें, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने बड़े भी शाहिद अख्तर की मौत की जानकारी फेसबुक के जरिए दी. शोएब ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पद रहा है कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर अब इस दुनिया में नहीं रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि नमाज-ए-जनाजा का समय और स्थान जल्द ही साझा किया जाएगा.
शोएब ने खोए अपनी जिंदगी के अहम शख्स
शाहिद अख्तर के निधन की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है. लोग दिवंगत आत्मा कई शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और शोएब और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं. शोएब अख्तर ने पांच साल पहले साल 2021 में अपनी मां को खो दिया था. अब बड़े भाई के गुजर जाने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के एक और अहम शख्स को खो दिया है.
