Shree Charani: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर श्री चरणी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में चरणी दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया है, जो इससे पहले किसी भी गेंदबाज के नाम दर्ज नहीं था. चरणी 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब विमेंस टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज मेगन शूट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
श्री चरणी ने रचा इतिहास
आईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर श्री चरणी 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं. इसी के साथ वह टी20 रैंकिंग इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. उनके पहले सबसे ज्यादा रेटिंग पाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2018 में आईसीसी की विमेंस टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की रैंकिंग में 806 पॉइंट हासिल किए थे. अब चरणी ने उनसे 11 अंक ज्यादा हासिल कर इतिहास रच दिया है.
𝑨 𝒏𝒆𝒘 𝒉𝒊𝒈𝒉 👑 Sree Charani makes history by achieving the highest-ever rating in the ICC Women’s T20I Bowling Rankings 🔥 More ➡️ https://t.co/DRhzRVVqfy https://t.co/6qfadC4XeP
— ICC (@ICC) September 29, 2026
यह भी पढ़ें: योगी या मोदी किसके पास जाऊं? ग्राउंड से चोरी हुए दीपक चाहर के लाखों के बैट, Video में बयां किया दर्द
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन
श्री चरणी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर ये ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की.विमेंस क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चरणी ने अहम भूमिका निभाई. उस मुकाबले में भारतीय स्पिनर ने 13 रन देकर 2 विकेट झटके. फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
फाइनल में श्री चरणी के इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत की जीत में अहम योगदान दिया, बल्कि उनकी रैंकिंग को भी फायदा हुआ है. लगातार दमदार प्रदर्शन कर चरणी ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.
