Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बबली बदमाश है’ पर अपनी अदाओं के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रेयंका पाटिल का डांस वीडियो वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में श्रेयंका बेहद एनर्जेटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.क्रिकेट के मैदान पर पनि बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जलवा भिकर्ने वाली श्रेयंका का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने की धुन शुरू होते ही भारतीय ऑलराउंडर का अंदाज पूरी तरह बदल जाता है. वीडियो में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने लोगों का ध्यान खींचा है.
RCB Blood Shreyanka Patil showing her moves 😂❤️ pic.twitter.com/r9b5cX9nMm
— Riya (@RiyaxKohli) August 11, 2026
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रियंका चोपड़ा के गाने पर किया डांस
24 साल की श्रेयंका पाटिल ने जिस गाने पर डांस किया है, वह 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ का फेमस सॉन्ग ‘बबली बदमाश है’है. बता दें, यह गाना सुनिधि चौहान ने गाया है, इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गैलमस अंदाज में नजर आई थी. अब इसी गाने पर श्रेयंका ने अपनी अदाओं का जादू दिखाया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया विडिया
श्रेयंका ने अपने इस डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,’Just being a badmash’यानी बस बदमाशी कर रहीं हूं. इस डांस वीडियो में भारतीय स्टार क्रिकेटर कैमरे के सामने बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं, जो उनके रील को और खास बना रहा है.
