Shreyas-Virat Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जरूर कर लिया, लेकिन मैच के दौरान विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच हुई एक छोटी बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अय्यर, कोहली की बात सुनने के बजाय वहां से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. अय्यर का यह रवैया किंग कोहली के फैंस को रास नहीं आया है.
माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया ने 22 रनों से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर, विराट की एक बात को नजरअंदाज करते नजर, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.
श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को किया इग्नोर?
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ओवरों के बीच मिले ब्रेक के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से बात कर रहे थे. तभी विराट कोहली वहां पहुंचे और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें अय्यर ज्यादा देर रुकते नजर नहीं आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे विराट, श्रेयस को कुछ सुचाव दे रहे हैं, लेकिन अय्यर उनकी बात को तवज्जो दिए बिना ही वहां से आगे बढ़ जाते हैं.
Yesterday in the match there was a discussion about whom to give the bowl and arrogant shreyas iyer ignored virat kohli’s decision Shreyas iyer should remember the fact that Virat Kohli in his low phase is still 1000x better than Shreyas Iyer in his prime https://t.co/b1vOuLvej0
— 𝙅𝙍 𝟕𝟕 (@GillPrince07) November 16, 2026
सिराज को गेंदबाजी देना चाहते थे विराट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी सौंपने का सुचाव दिया था.हालांकि, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अय्यर बिना उनकी बात पर चर्चा किए अपना सिर हिलाते आगे बढ़ जाते हैं और उनकी सलाह को नजरअंदाज कर आकिब नबी को गेंदबाजी के लिए लाने का फैसला करते हैं. बस अय्यर का यही बर्ताव फैंस को पसंद नहीं आया.
फैंस का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस का गुस्सा फूटा है. फैंस को श्रेयस का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसकी आलोचना की है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि विराट कोहली जैसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी की बात सुनने के लिए श्रेयस को उस वक्त रुकना चाहिए था. हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि मुकाबले के दौरान कोहली, अय्यर से क्या कह रहे थे और दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.
