Shreyas Iyer Century: भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 102 रनों की नाबाद पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में यह अय्यर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 42 गेंदों में पूरा किया. श्रेयस अय्यर की इस कप्तानी पारी के बदौलत भारत ने 172 रनों के लक्ष्य को महज 15वे ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
42 गेंदों में जड़ा शतक
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 35 रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट खो दिए थे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 67 गेंदों में 137 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. मैच में श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
𝗚𝗹𝗼𝗿𝗶𝗼𝘂𝘀 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗! 💯 Captain Shreyas Iyer with his maiden T20I century and what a knock it’s been! 👏 Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 https://t.co/WxO6smJbRZ
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
यह भी पढ़ें: Ind vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी शतक
बतौर कप्तान भारत के लिया जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह किसी कप्तान द्वारा लगाया गया चौथा सबसे तेज शतक है. वहीं, भारतीय कप्तानों में यह दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. बता दें, टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.
श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल करियर
श्रेयस अय्यर के टी20 करियर की बात करें, तो उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 64 पारियों में उन्होंने 32,95 की औसत से 1,615 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक और 1 शतक निकला है.
