Vistaar NEWS

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, तूफानी शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड्स

Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 110 रनों की तूफानी पारी खेली. वनडे क्रिकेट में यह उनका 10वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल ने इस मुकाबले में 101.85 के स्ट्राइक रेट से 108 गेंदों में 110 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

शुभमन गिल ने जड़ा तूफानी शतक

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया. पहले विकेट के लिए गिल ने अपने ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा के साथ मिलकर 72 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की. रोहित 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद गिल को विराट कोहली का साथ मिला. कोहली के साथ मिलकर गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 110 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 96 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने कुलदीप यादव की मानी बात, DRS लेते ही पलटा मैच, वायरल हुआ VIDEO

नाम किया खास रिकॉर्ड

2026 में भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. इस साल अब तक खेले गए कुल 9 वनडे मैचों की 9 पारियों में कुल 671 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 10 शतक पूरे कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल ने वनडे 68वें वनडे मुकाबले की 67वीं पारी में ही अपना 10वां शतक पूरा कर लिया है.

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

इसी के साथ गिल ने 10 वनडे शतक पूरे करने के मामले में भारतीय दिग्गज पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. धवन ने भारत के लिए खेलते हुए 77 पारियों में अपना 10वां वनडे शतक जादा था. वहीं, गिल ने उनसे कम महज 67 वनडे पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है.

Exit mobile version