Vistaar NEWS

वैभव सूर्यवंशी की हाइप पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक की दो टूक, बोले-सोशल मीडिया से प्लेइंग-11 नहीं…

sitanshu kotak

सितांशु कोटक

Sitanshu Kotak Clear Message: टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. हाल ही में भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर बने हाइप के बीच टीम मैनेजमेंट के फैसलों का भी बचाव किया. कोटक के मुताबिक वैभव को लेकर जो चर्चा हो रही है, उससे न तो उन्हें और न ही बाकी खिलाड़ियों को कोई मदद मिली है.

सोशल मीडिया से नहीं चुनी जाती प्लेइंग 11-कोटक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि सोशल मीडिया पर तीन सलामी बल्लेबाजों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को यह भी समझना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम के हित के लिए ही होते हैं. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग 11 देखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं चलता है. सोशल मीडिया से प्लेइंग 11 नहीं चुनी जा सकती.

यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की!

संजू सैमसन की तारीफ

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन की तारीफ की. कोटक ने कहा संजू एक शानदार और ताकतवर बल्लेबाज हैं. पहले टी20 मैच में बड़े टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह बेशक काबिलेतारीफ थी. कोटक के मुताबिक अगर कोई बल्लेबाज शुरुआती दो ओवरों में 3-4 छक्के लगाने का मन बना ले, तो उसके मन से आउट होने का डर भी आ सकता है. दो-तीन मैचों में फ्लॉप साबित होने या जल्दी आउट होने के बाद खिलाड़ी को टीम से बाहर होने का डर सताने लगता है. ऐसे दबाव के बावजूद संजू और अभिषेक जिस तरह से अपने इरादे दिखा रहे हैं, वह वाकई उत्साहित करने वाला है.

Exit mobile version