Vistaar NEWS

‘रोहित पर कोई दबाव नहीं है…’, हिटमैन के संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का बड़ा बयान

Rohit Sharma or Sitanshu Kotak

रोहित शर्मा और सितांशु कोटक

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच हिटमैन के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. इन तमाम कयासों के बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है. कोटक ने साफ कर दिया है कि रोहित पर टीम मैनेजमेंट की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं हैं.

रोहित शर्मा के संन्यास पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार झेलने के बाद जब भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से रोहित शर्मा के फ्यूचर और उनके ऊपर बन रहे दबाव को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी दबाव महसूस नहीं करते.कोटक ने कहा,’मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसा बड़ा खिलाड़ी कभी दबाव महसूस कर सकता है. वह इतने अनुभवी और बड़े खिलाड़ी हैं कि ऐसी बातें उन्हें प्रभावित नहीं करतीं. हां, ये सच है कि पिछले दो मैचों में वह रन नहीं बना सके, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.दूसरे मैच में भी लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: 19 साल, 4 ICC खिताब और अनगिनत रिकॉर्ड… कैसा रहा ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का सफर

लॉर्ड्स में खेल सकते हैं बड़ी पारी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस बात से पूरी तरह इनकार किया कि रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.उनका मानना है कि रोहित की क्लास पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी. इस दौरान कोटक ने भरोसा जताया कि लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मैच में रोहित एक अलग अंदाज में नजर आएंगे और इस मैच में वह बड़ी पारी खेल सकते हैं. इस दौरान कोच ने कहा,’आप रोहित जैसे खिलाड़ी से कभी भी अलग और बड़ी पारी देख सकते हैं. मैंने कई बल्लेबाजों के साथ ऐसा होते देखा है. इसलिए मैं ये बिल्कुल नहीं कहूंगा कि वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.’

2027 ODI वर्ल्ड कप योजनाओं का हिस्सा नहीं रोहित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमिटी आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों खासकर यशस्वी जायसवाल पर फोकस करना चाहती है.

Exit mobile version