Vistaar NEWS

SL VS IND 2nd Test LIVE: भारत को सातवां झटका, ऋषभ पंत आउट, स्कोर 430 के पार

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL VS IND 2nd Test LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 300 रन बनाए थे.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा ऋषभ पंत 89 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद मानव सुथार बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

ऋषभ पंत ने जड़ी फिफ्टी

ऋषभ पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी 21वीं फिफ्टी है. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 97 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.

Kamakhya Reley

99 ओवर के बाद भारत का स्कोर 364-6

99 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 364 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 36 और ऋषभ पंत 31 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे हैं. मैच के पहले दिन वह महज 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

Kamakhya Reley

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा है. मुकाबले में डेब्यू कर रहे सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Exit mobile version