Vistaar NEWS

SL vs IND 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 5 विकेट पर बनाए 300, पडिक्कल का शतक

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुकाबले के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 117 रनों की शतकीय पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

पहले दिन का खेल खत्म

कोलंबो टेस्ट में पहले दिन भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. पहले दिन के खेल में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए, जिन्होंने 117 रन की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 83 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में जडेजा ने 4 चौके जड़े. उनके बाद सारांश जैन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 296-4

83 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट खोकर 296 रन बना लिए हैं. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 43 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा देवदत्त पडिक्कल 193 गेंदो में 117 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

देवदत्त पडिक्कल ने 168 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. श्रीलंका दौरे पर यह पडिक्कल का दूसरा शतक है. इससे पहले गॉल टेस्ट में भी उन्होंने सेंचुरी जड़ी थी.

Kamakhya Reley

ऋषभ पंत हुए रिटायर्ड हर्ट

भारत की पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 200 के पार

57 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 78 और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 108 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस अर्धशतकीय पारी में गिल ने 6 चौके जड़े.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

शुभमन गिल ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले.

Kamakhya Reley

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने 90 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. जबकि कप्तान शुभमन गिल भी 44 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140-2

39 ओवे के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 37 और कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 100 के पार

31 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 22 और कप्तान शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88-2

25 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं. लंच ब्रेक तक देवदत्त पडिक्कल ने 13 और कप्तान शुभमन गिल ने 11 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा यशस्वी जायसवाल 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे हैं. जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके जड़े.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

16.1 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 33 और देवदत्त पडिक्कल 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग कर रही हैं. दोनों ने मिलकर अब तक 30 विकेट जोड़ लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इसके अलावा भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है और उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया गया है.

Exit mobile version