Vistaar NEWS

SL vs IND 2nd Test: कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट? जानें पूरी डिटेल्स

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. ऐसे में आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा…

कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, मेजबान टीम आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: SL vs IND 1st Test: गॉल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने देवदत्त पडिक्कल, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

कहां देखें लाइव?

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे होगा. दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल यूजर्स के लिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को DD स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं. वो भी बिल्कुल फ्री.

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन

श्रीलंका- निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशारा नुवंता

Exit mobile version