Dhruv Jurel: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. मुकाबले के दूसरे दिन जुरेल ने 171 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इस शतक के साथ जुरेल श्रीलंका की धरती पर भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले में 108 रन की पारी खेली थी.
कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक
कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 503 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
DID YOU KNOW? 🤔
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 24, 2026
Dhruv Jurel is the second batter to register a Test hundred from No.7 or lower for India in Sri Lanka, after Hardik Pandya (108 in Pallekele in 2017).
The last Test hundred from No.7 or lower for India in Tests was Nitish Kumar Reddy's 114 at the MCG in… pic.twitter.com/3MP83u5oCs
मुकाबले के दूसरे दिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान जुरेल ने 171 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जुरेल से पहले इस मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें: SL vs IND: श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ना यशस्वी जायसवाल को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना
ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
बता दें, टेस्ट क्रिकेट में यह ध्रुव जुरेल का दूसरा शतक है. इससे पहले 2025 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ा था. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के साथ ही जुरेल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह श्रीलंका में हार्दिक पंड्या के बाद नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
ध्रुव जुरेल टेस्ट करियर
25 वर्षीय भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जुरेल ने भारत के लिए अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 651 रन बनाए हैं. इस दौरान जुरेल के बल्ले से 2 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं.
