SL vs IND LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. बारिश के कारण खेल लेट शुरू हुआ.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा रवींद्र जडेजा 25 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद मानव सुथार बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को पांचवा झटका
भारत का पांचवा विकेट गिरा देवदत्त पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 15 चौके और 1 छक्के शामिल रहे.
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण लेट शुरू हुआ. खेल की शुरुआत में ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और ऋषभ पंत और केएल राहुल को आउट कर दिया.
