SL vs IND LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज 15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75-1
18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 22 रन बनाकर और देवदत्त पडिक्कल 20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा सलाम बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30 के पार
10 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं. यशस्वी जयसवाल 25 और केएल राहुल 13 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13-0
5 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 6-6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं. वहीं मेजबान श्रीलंका की ओर से पहला ओवर असिथा फर्नांडो ने डाला.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
भारत ने जीता टॉस
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.