SL VS IND LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. पहली पारी में श्रीलंका की टीम 290 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद भारत ने फॉलोऑन दिया. कोलंबो टेस्ट में पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
सोनल दिनुशा ने जड़ी फिफ्टी
सोनल दिनुशा ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके साथ केशरा नुवांथा 39 रन पर क्रीज पर जमें हुए हैं.
पांचवें दिन का खेल शुरू
कोलंबो टेस्ट मैच में पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. सोनल दिनुशा 28 और केशरा नुवांथा 21 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका 58 रन से आगे चल रही है.
