Vistaar NEWS

SL VS IND LIVE: रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका को दिया पांचवां झटका, धनंजय डी सिल्वा आउट, स्कोर 90-5

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL VS IND LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 462 रन बनाए. गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज मैदान पर उतरे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा धनंजय डी सिल्वा 41 गेंदों में 21 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद निरोशन डिकवेला बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 76-4

22 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा11 और सोनल दिनुशा 10 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा कामिन्दु मेंडिस 14 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों अपना कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा लाहिरू उदारा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

12 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. लाहिरू उदारा 26 और कामिन्दु मेंडिस 11 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को दूसरा झटका

मानव सुथार ने श्रीलंका को दिया दूसरा झटका दिनेश चंडीमल 4 रन बनाकर हुए आउट. श्रीलंका ने 9 ओवर के बाद 36 रन बना लियए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पहला झटका

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही मेजबान टीम को पहला झटका दे दिया है. उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो को आउट कर दिया है.

Exit mobile version