SL VS IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान टीम पहली पारी में 290 रनों पर ही सिमट गई. जिसके बाद भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया. कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण चौथे दिन का खेल समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम ने अब 16 रनों की बढ़त बना ली है.
Rain brings an early end to Day 4!
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
Sri Lanka 229/6 in the 2nd innings, lead by 16 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/zpYEUDEU2Z
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
बारिश के कारण जल्द खत्म हुआ खेल
कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते चौथे दिन का खेल समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम के पास अब 16 रनों की बढ़त है.
बारिश के कारण रुका मैच
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश के कारण खेल रोका गया है. श्रीलंका की टीम ने अब तक 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका को छठा झटका
श्रीलंका का छठा विकेट गिरा निरोशन डिकवेला 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद केशरा नुवांथा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को मिली पांचवीं सफलता
मानव सुथार ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाते हुए पसिंदु सोरियाबंदरा को आउट कर दिया है. पसिंदु ने 173 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
भारत को मिली चौथी सफलता
मानव सुथार ने भारत को दिलाई चौथी सफलता. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 44 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा कामिंडु मेंडिस 92 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी इस पाए में 2 चौके और 3 छक्के जड़े.
कामिंडु मेंडिस ने जड़ी फिफ्टी
कामिंडु मेंडिस ने 87 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े. यह इस सीरीज में मेंडिस की पहली फिफ्टी है.
पसिंदु सोरियाबंदरा ने जड़ी फिफ्टी
पसिंदु सोरियाबंदरा ने 78 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस मुकाबले में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 80 रन बनाए थे.
30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
30 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं. पसिंदु सोरियाबंदरा 45 और कामिंडु मेंडिस 21 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 83-2
दूसरी पारी में 22 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं. पसिंदु सोरियाबंदरा 35 और कामिंडु मेंडिस 10 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को दूसरा झटका
श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा कामिल मिशारा 39 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद कामिंडु मेंडिस बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
14 ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. कामिल मिशारा 31 और पसिंदु सोरियाबंदरा 27 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू हो गई है और मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता भी दिला दी है. सिराज ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा 3 रन के निजी स्कोर पर सारांश जैन के हाथों कैच आउट कराया.
फॉलोऑन नहीं बचा पाई श्रीलंका
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 290 रनों पर ही सिमट गई है. अब भारत ने उन्हें फॉलोऑन दिया है. पहली पारी के आधार पर भारत 213 रनों से आगे है.
