Sreesanth: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बार फिर क्रिकेट का पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है. साल 2008 में हुए चर्चित ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच तनाव एक बार फिर सामने आ गया है. हाल ही में श्रीसंत ने भज्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
श्रीसंत ने हरभजन पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने पहली बार ‘थप्पड़ कांड’ विवाद पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हरभजन सिंह को लेकर कहा कि मैंने हमेशा उन्हें माफ किया है, लेकिन मैं कभी भूल नहीं पाया, अगर आप भूल जात हैं, तो समाने वाला वही गलती दोबारा करता है.
इसी के साथ श्रीसंत ने भज्जी पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि हरभजन सिंह ने इसी ‘थप्पड़ कांड’ विवाद पर आधारित एक टीवी विज्ञापन किया, जिससे उन्होंने 80 से 1 करोड़ रुपये तक कमाए. इतना ही नहीं, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने यह भी दावा किया कि भज्जी ने उन्हें उस एड को अपने सोशल मीडिया पर प्रोमोट करने के लिए कहा, जो श्रीसंत को बिल्कुल रास नहीं आया.
यह भी पढ़ें: Harbhajan Singh Networth: चंडीगढ़ में करोड़ों का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन… जानें कितने अमीर हैं भज्जी
इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक
इंटरव्यू में श्रीसंत ने साफ किया कि अब उनका हरभजन सिंह से कोई नाता नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पहले वह भज्जी को भाई मानते थे, लेकिन अब श्रीसंत ने उन्हें इंस्टाग्राम में पर ब्लॉक कर दिया है. इसी के साथ पूर्व गेंदबाज ने भज्जी पर आरोप लगाया कि उनकी सार्वजनिक छवि और असल में व्यवहार बिल्कुल अलग है.श्रीसंत के मुताबिक टीवी और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली दोस्ती महज एक नाटक है.
क्या था ‘थप्पड़ कांड’ विवाद
‘थप्पड़ कांड’ भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में से एक है, जो साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के दौरान हुआ था.आईपीएल के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत रोते नजर आए थे. इस घटना के बाद भज्जी को पूरा सीजन बैन झेलना पड़ा था और तो और उनकी मैच फीस भी काटी गई थी.
