National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने मंगलवार 18 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र के 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इसके अलावा 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है. बता दें, खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश पर पुरस्कारों की घोषणा की गई है. सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है. वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. बता दें, पिछले चार सालों के प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन के आधार पर अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है.
National Sports Awards 2025 announced; Tejaswin, Divya Deshmukh, Gayatri-Treesa to be honoured with Arjuna Awards#NationalSportsAwards2025 #TejaswinShankar #GayatriGopichand #sports #DivyaDeshmukh
— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2026
Read @ANI Story| https://t.co/ZlLlXuQHj1 pic.twitter.com/dT8M87hiRX
यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खराब शुरुआत, इंग्लैंड ने 4-2 से हराया
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
दिव्या देशमुख (शतरंज) समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है, जिसमें तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स, ट्रीसा जोली (बैंडमिंटन), पुलेला गोपीचंद (बैंडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (रिफ़ल शूटर) के नाम शामिल है.
किसे मिल लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड?
बता दें, लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड 2025 फुटबॉलर आई अरुमनायगम को दिया गया है. यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान देने के साथ संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में उससे जुड़े रहकर उसे बढ़ावा देने का योगदान दिया.
इसके अलावा परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया है.
