Pakistan vs Sri Lanka: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीत लिया है. इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई है और उसने कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. फाइनल में अब श्रीलंका का सामना भारत से होगा जहां दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी.
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस पहले सेमीफाइनल मुकाबला में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने अपनी कप्तान चमारी अथापथु के दमदार प्रदर्शन की बदौलत 17.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 178 रन बना दिए और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Chamari Athapaththu leads from the front to propel Sri Lanka into the final of the Asian Games 👊 📝: https://t.co/RYx2UBiitx https://t.co/GNgWBl7exb
— ICC (@ICC) September 20, 2026
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में फिफ्टी से चूकीं स्मृति मंधाना, फिर भी T20I इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास
फाइनल में बनाई जगह
सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना भारत से होगा. बता दें, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. फाइनल में जगह बनाने के साथ दोनों टीमों ने कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. फाइनल में जीतने वाली टीम गोल्ड पर कब्जा करेगी. वहीं उप-विजेता टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा.
पाकिस्तान को अब भी मिल सकता है मेडल
सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों हार झेलने के बावजूद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीत सकती है. ब्रॉन्ज मेडल के लिए उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम यानी बांग्लादेश से होगा. यह मुकाबला 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे खेला जाएगा.
