Vistaar NEWS

IPL के लिए नहीं मिली NOC तो कोर्ट पहुंचा श्रीलंकाई क्रिकेटर, जानें पूरा मामला

Nuwan Thushara

नुवान तुषारा

IPL: आईपीएल 2026 का रोमंचक आगाज हो चुका है और सभी 10 टीमें अपना-अपना पहला मुकबाला खेल चुकी हैं. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. इन सब के बीच श्रीलंका क्रिकेट के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल तुषार इस सीजन आरसीबी का हिस्सा हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बॉर्ड द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण वह अब तक फ्रेंचाईजी से नहीं जुड़ पाए हैं. इस मामले में नुवान ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

बोर्ड ने क्यों नहीं दी NOC?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट पास करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं, इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एनओसी नहीं दी है. एनओसी नहीं मिलने के कारण तुषारा आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.अब इस मामले पर उन्होंने कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर कर कानूनी दखल की मांग की है. नुवान ने कोर्ट से अपील की है कि वह बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश दें.

कब होगी अगली सुनवाई?

इस मामले की अब अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. श्रीलंका की लोकल मीडिया न्यूज़ वायर की रिपोर्ट के मुताबिक नुवान ने अपनी दलील में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया था और वह नहीं चाहते की इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाए.इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड को पता है कि मैं अपने इंटरनेशनल करियर को खत्म करना चाहता हूं.

RCB ने कितने में खरीदा?

बता दें, आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने नुवान तुषारा को रीटैन किया था. पिछले सीजन फ्रेंचाईजी ने उन्हें 1.6 करोड़ में खरीदा था. आईपीएल 2025 में उन्होंने आरसीबी के लिए सिर्फ 1 ही मैच खेला था. इससे पहले आईपीएल 2024 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां उन्होंने एमाई के लिए 7 मैच खेले थे. नुवान ने आईपीएल में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.

Exit mobile version