JPL T20 Final: झारखंड की राजधानी रांची में बीते दिन मंगलवार 23 जून को झारखंड प्रीमियर लीग टी20 के फाइनल मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. JPL फाइनल के दौरान JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई दर्शक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ और प्रवेश के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे अफरातफरी मच गई.
दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रीमियर लीग टी20 के फाइनल मुकाबले को लेकर काफी पहले से ही लोग जमा होने लगे थे. अभी मैच शुरू भी नहीं हुआ था कि हजारों लोग मौके पर पहुंच गए. हालांकि गेट पर हो रही जांच और तलाशी की प्रक्रिया धीमी थी, जिससे गेटों के बाहर लंबी कतारें लग गई. भीड़ बढ़ने केकारण धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मैच गई.
झारखंड | रांची के JSCA स्टेडियम में आयोजित JPL T-20 फाइनल मुकाबले के दौरान भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. वेस्ट गेट पर दर्शकों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने से अफरातफरी मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों को… pic.twitter.com/ePsWAPgJEd
— Vistaar News (@VistaarNews) June 23, 2026
यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, शिकायत दर्ज
कई लोग हुए घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. कुछ दर्शकों को गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को राज अस्पताल, पारस अस्पताल, सदर अस्पताल समेत आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मैच को देखने के लिए करीब 30 हजार से ज्यादा लोग देखने पहुंचे थे, लेकिन प्रवेश व्यवस्था बेहद कमजोर रही. दर्शकों को लंबे समय तक गेट के बहार इंतजार करना पड़ा, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया.
बैरिकेडिंग टूटने के बाद बिगड़े हालात
हालात तब और बिगड़ गए जब प्रवेश नहीं मिलने के कारण कुछ दर्शकों ने वेस्ट गेट की बैरिकेडिंग तोड़ दी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एक साथ अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. साथ ही नॉर्थ गेट पर भी लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. एमएस धोनी पवेलियन की ओर भी भारी भीड़ जमा हो गई थी.
