Steve Bucknor: क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित अंपायरों में शुमार रहे स्टीव बकनर ने 22 साल बाद बड़ा खुलासा किया है. वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को लेकर कई अहम मौकों पर गलत फैसले दिए थे. स्टीव ने अपनी गलती मानते हुए इसे मानवीय भूल बताया है.
स्टीव बकनर ने सचिन को दिया गलत आउट
वेस्टइंडीज के दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर का नाम आते ही भारतीय फैंस को वो पल याद आ जाता है जब उनके एक गलत फैसले ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया था. सचिन को लेकर उनके कई फैसले विवादों में रहे, उस समय DRS नहीं होता था और अंपायर का फैसला आखिरी होता था. सचिन ने हर बार मर्यादा बनाए रखते हुए सिर झुकाकर मैदान छोड़ दिया. लेकिन फैंस ने बकनर को कभी माफ नहीं किया.
यह भी पढ़ें: PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
22 साल बाद बकनर ने खुद किया कबूल
हाल ही में बकनर ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर को लेकर कई बार गलत फैसले दिए हैं, उन फैसलों का मलाल उन्हें आज भी है. बकनर ने कहां कि मुझसे दो बड़ी दो बड़ी चूक हुई थी. पहली गलती ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर बेस्बेन टेस्ट (2003) की है, जिसमें गाबा के मैदान पर उन्होंने जेसन गिलेस्पी की गेंद पर सचिन को एलबीडब्लू आउट दिया था. रिप्ले में साफ देखा जा रहा था कि गेंद स्टंप्स से काफी ऊपर जा रही थी.
Former ICC elite umpire panelist Steve Bucknor now regrets wrongly giving Sachin out. 😲😲😲 pic.twitter.com/wZpFrPv4GO
— Siddharth Chhaya – સિદ્ધાર્થ છાયા 🇮🇳 (@siddtalks) February 24, 2026
सिडनी में भी दिया था गलत फैसला
बकनर ने सचिन को लेकर दूसरा गलत फैसला सिडनी टेस्ट (2005) के दौरान दिया. जब उन्होंने पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन को कैच आउट करार दिया, जबकि गेंद उनके बल्ले से छूकर भी नहीं निकली थी. बकनर के इन दोनों गलत फसलों ने उन्हें भारतीय फैंस के निशाने पर ला दिया. फैंस ने सालों साल उनकी जमकर आलोचना की.
