Team India: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन टीम इंडिया के संभावित संयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है. अपनी इस टीम में गावस्कर ने कई बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर रखा है. आइए जानते हैं गावस्कर ने अपनी इस टीम में किस खिलाड़ियों को जगह दी है और किसे बाहर रखा है.
कौन करेगा ओपन?
दरअसल हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय स्क्वाड चुनी. अपनी इस टीम में गावस्कर ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर चुना. इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को इस टीम में जगह दी. संभावना है कि वनडे वर्ल्ड 2027 में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम ऐसा ही होगा.
SUNIL GAVASKAR'S SQUAD OF INDIA FOR 2027 CRICKET WORLD CUP: (Aaj Tak) ✅
— Danish (@BhttDNSH100) August 5, 2026
Shubman Gill.
Rohit Sharma.
Virat Kohli.
KL Rahul.
Shreyas Iyer.
Hardik Pandya.
Axar Patel.
Ravindra Jadeja.
Jasprit Bumrah.
Muhammad Siraj.
Harshit Rana.
Kuldeep Yadav.
Arshdeep Singh.
Ishan… pic.twitter.com/toBRG0fIs3
यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीबोगरीब RUN OUT! आखिरी गेंद पर गुस्से में मारी किक, पलट गया पूरा मैच
इन खिलाड़ियों को दिया मौका
सुनील गावस्कर ने अपनी इस टीम में ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर और ओपनर शामिल किया. इसके अलावा हार्दिक पंड्या की चोट बड़ी समस्या है, जिसके वजह से नीतीश कुमार रेड्डी को उनके बैकूप के रूप में चुना है. गावस्कर ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को जगह दी है.
इन खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज
गावस्कर ने अपनी इस टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों को इग्नोर करते हुए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम में शमिल किया है. इसके अलावा बतौर ऑलराउंडर उन्होंने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में जगह दी है.
सुनील गावस्कर द्वारा चुनी गई भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा
