Vistaar NEWS

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया? सुनील गावस्कर ने बताया कहां हो रही चूक

team india

टीम इंडिया

Sunil Gavaskar Warning Message: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने जीते हुए मैच गंवा दिए हैं. इन सब के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय मैनेजमेंट की रणनीति में एक बड़ी कमी पर खुलकर अपनी राय रखी. गावस्कर का मानना है कि लंबी बैटिंग लाइनअप के चक्कर में टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ रहा है. यही वजह है कि भारतीय टीम जीते हुए मैच भी हार रही है.

भारत से कहां हो रही चूक?

दरअसल हाल ही में जियोहॉटस्टार के ‘हायर क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम को 4 मुख्य बॉलर और 2 ऑलराउंडर की जरूरत है. गावस्कर का मानना है कि बैटिंग ऑर्डर को 8वें नंबर तक बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है. बेंगलुरू में होने वाला पांचवां टी20 बारिश के भेंट चढ़ गया. इस मैच को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा,’पांचवें टी20 में हमें गेंदबाजी देखने को नहीं मिली. यह देखना दिलचस्प होता कि 9 ओवरों के इस खेल में भारतीय गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करते.’

यह भी पढ़ें: IND vs WI: नमन धीर की तूफानी पारी! युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, रच दिया इतिहास

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सीख

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि इस सीरीज से टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सिख क्या है. उन्होंने कहा,’गेंदबाजी में भारत को कम से कम 4 रेगुलर गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए. पांचवें और छठे गेंदबाज के रूप में आप ऑलराउंडर को रख सकते हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, जैसे कि नमन धीर, जो बल्लेबाज हैं, लेकिन 2-3 ओवर कर सकता है. या अक्षर पटेल जो 4 ओवर गेंदबाजी कर सकता है.

हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट मुश्किल

सुनील गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट खोजने के चक्कर में हम बहुत आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा,’हार्दिक पांड्या को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. अगर भारत को उनके स्तर का खिलाड़ी नहीं मिल रहा है, तो ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करें जो थोड़ा अलग काम करें.’

Exit mobile version