‘अपना प्यार देने के लिए थैंक्यू…’, सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, T20 वर्ल्ड कप 2024 की यादें की ताजा

Suryakumar Yadav: आयरलैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. दरअसल सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.

सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया भावुक पोस्ट

दरअसल आज (29 जून) के ही दिन दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. इस खिताबी जीत को याद करते हुए सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जो हमेशा आपने साथ रहते हैं. हर कुर्बानी, हर मुश्किल, हर प्रैक्टिस सेशन और स्टैंडस से मिलने वाला हर हौसला इन सबने मिलकर उस रात को यादगार बनाया.’

यह भी पढ़ें: LA28 Olympics: ICC ने क्रिकेट क्वालिफिकेशन के नियमों का किया ऐलान, जानें भारत को कैसे मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

प्यार महसूस कराने के लिए धन्यवाद

अपने इस पोस्ट पर सूर्या ने आगे लिखा, ”बेहतरीन लोगों के साथ इसे साझा करने और दुनिया भर के लाखों भारतीयों के साथ इसका अनुभव करने पर गर्व है. आगे उन्होंने लिखा उस फाइनल से पहले, उसके दौरान और उसके काफी समय बाद भी हमें अपना प्यार महसूस कराने के लिए धन्यवाद. 29 जून, 2024 हमेशा आपका जश्न मनाते रहेंगे.

फाइनल में पकड़ा था शानदार कैच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या को गेंद सौंपी. ओवर की पहली ही गेंद पर पंड्या ने डेविड मिलर को आउट कर दिया. लॉन्ग-ऑफ पर सूर्या ने शानदार कैच लपक कर मैच का रुख पलट दिया और भारत ने यह मैच जीतकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें