Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
सूर्या की कप्तानी में नहीं हारी एक भी सीरीज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस फॉर्मैट से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. भारत अब तक उनकी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: धोनी की एक सीख से बदली शिवम दुबे की कहानी, शॉर्ट गेंदों पर छक्कों का खोला राज
T20I में भारत के सबसे सफल कप्तान
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज करने के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए है. बतौर कप्तान सूर्या ने इस फॉर्मैट में सबसे ज्यादा विनिंग पर्सेन्ट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 82.22% के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
47 में से 38 मैचों में दर्ज की जीत
बता दें, सूर्यकुमार यादव ने अब तक 47 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 38 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, हिटमैन ने 62 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 50 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है.
