Vistaar NEWS

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 7 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

T20 World Cup Fastest Century

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

T20 WC 2026: टी20 फॉर्मेट में शतक लगाना बड़ा कारनामा माना जाता है, लेकिन जब यह शतक बेहद उम्मीद से कम गेंदों में बने तो वह इतिहास बन जाता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के युवा सलामी बल्लेबाज प्राथुम निसांका ने 52 गेंदों में शतक जड़कर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. उनसे पहले भी कई दिग्गजों ने तेज शतक जड़कर इस टूर्नामेंट को यादगार बनाया है. आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 7 बल्लेबाजों के बारें में…

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 7 बल्लेबाज

1. क्रिस गेल

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2016 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेल ने 48 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था. वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: चर्चा में हार्दिक पंड्या की खास घड़ी, डायल पर बने शिव और ‘ॐ’ ने खींचा ध्यान, कीमत हैरान कर देगी

2. ब्रेंडन मैकुलम

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का नाम भी शामिल है. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जड़ा था. मैकुलम ने इस मैच में 123 रनों की दमदार पारी खेली थी.

3. प्राथुम निसांका

श्रीलंका के युवा सलामी बल्लेबाज प्राथुम निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. उनकी इस शतकीय पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

4. युवराज राजा

कनाडा के युवा सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा का नाम भी इस लिस्ट में दर्ज हो गया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन करते हुए महज 58 गेंदों में शतक जड़ दिया है. इस शतक के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

5. अहमद शहजाद

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद का नाम भी शामिल है. शहजाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया था.

6. राइली रूसो

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 52 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से शानदार शतक जमाया था. इस मैच में उन्होंने 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी.

7. सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में शतक जड़ा था. रैना भारत के लिए इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

Exit mobile version