T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में मंगलवार को इंग्लैंड की भिड़त पाकिस्तान से हुई. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. इस दौरान इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
हैरी ब्रूक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने ऐतिहासिक शतक जड़ इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही ब्रूक ने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले इस टूर्नामेंट में किसी भी कप्तान ने शतक नहीं लगाया था.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
51 गेंदों में जड़ा शतक
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही. शाहीन शाह अफरीदी ने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को चलता किया, इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने आकार मोर्चा संभाला. एक छोर से इंग्लैंड के विकेट गिरते गए तो वहीं दूसरे छोर पर ब्रूक खड़े रहे. ब्रूक ने इस मैच में 51 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की अहम पारी खेली. कप्तान ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में ही 8 विकेट खोकर 166 रन बना लिए और 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
सुपर-8 में जगह की पक्की
सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इससे पहले उन्होंने इस चरण के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था. बता दें, इंग्लैंड ग्रुप-2 में दो में से दो मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई हैं.
