Vistaar NEWS

T20 WC 2026: ‘बेटा तुम पहले परर्फॉर्म करो…’, शादाब खान के पूर्व दिग्गजों को लेकर दिए बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर आखिरकार सुपर-8 में जगह बना ली है. मैच के बाद टीम के आलराउंडर शादाब खान ने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों पर तंज कसा था. जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें चेतावनी भी दी, अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शादाब खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए है कि, पहले पूरा टूर्नामेंट तो खेल लो, अभी न्यूजीलैंड और श्रीलंका से भिड़ना बाकी है. अपने बयान में अफरीदी ने यह भी कहा कि हम छोटी टीमों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि बड़ी टीमों के खिलाफ भी जीतते थे. अब अफरीदी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर-8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़त, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

वर्ल्ड कप जीत पर क्या कहा?

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में समा टीवी से बात करते हुए कहा कि, शादाब ने बिल्कुल सही कहा, वो भारत से जीते है, हम नहीं जीते. उन्हें इसकी इज्जत मिली लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाए. 2021 में जीत के बाद वह अपने आपसी मुद्दे नहीं संभाल पाए. अफरीदी ने आगे यह भी कहा कि शादाब को ये भी पता होना चाहिए कि जब वह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, तब हम ही उनका बचाव कर रहे थे. वह अच्छा लड़का है, और बहुत अच्छे से सबसे मिलता है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर-8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़त, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

शाहिद अफरीदी ने दी नसीहत

शादाब खान को नसीहत देते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि, बेटा आप अपने प्रदर्शन से जवाब दें. उन्होंने पाकिस्तानी ऑलराउंडर को याद दिलाया है कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी सिर्फ नामीबिया के खिलाफ ही एकमात्र खास प्रदर्शन किया है. आप न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी ऐसा ही परफ़ॉर्म करें. बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करो और मैच जीतो तो हम अपने आप ही खामोश हो जाएंगे. अपने दौर को याद करते हुए अफरीदी ने कहा,”हम भी जब क्रिकेट खेलते थे, तो हमे भी बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन हमने हमेशा अपने प्रदर्शन से जवाब दिया.”

शादाब खान ने क्या कहा था?

भारत के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. टीम के सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. इन आलोचनाओं जवाब देते हुए शादाब खान ने कहा था कि, हमने जो किया वो हमारे पूर्व दिग्गज भी नहीं कर पाए. हमने भारत को 2021 वर्ल्ड कप में हराया था. जबकि हमारे पूर्व दिग्गज ऐसा नहीं कर पाए थे.

Exit mobile version