SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. 4 मार्च को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले आइए जानते है क्या है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड.
टी20 इंटरनेशनल में कितनी बार हुई भिड़ंत?
टी20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 12 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की तो वहीं 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली. हालांकि, आखिरी पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की कहानी कुछ अलग रही हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है उन्होंने 3 तो साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं. यहीं वजह है कि दोनों टीमों के बीच पहले सेमीफाइनल मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो इसमें नतीजा एकतरफा रहा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने रही. जिनमें से सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने ही जीते है. प्रोटियाज टीम ने कीवी टीम को 2007 वर्ल्ड कप में 6 विकेट, 2009 में 1 रन, 2010 में 12 रन, 2012 में 2 रन और 2026 में 7 विकेट से हराया है. बता दें, दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी.
अब तक नहीं जीता खिताब
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों को अपने पहले खिताब की तलाश है. इस टूर्नामेंट के सभी संस्करण में न्यूजीलैंड ने भाग लिया है. जिसमें से तीन बार उन्हें सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा जबकि एक बार टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.
Two teams with similar destinies 🇿🇦🇳🇿
— Sport360° (@Sport360) March 3, 2026
South Africa and New Zealand are both chasing a maiden T20 World Cup title 🏆#T20WorldCup #NZvSA pic.twitter.com/N2QYkVEbYJ
इसके अलावा प्रोटियाज टीम ने भी इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है. वह चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.
