T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया को अब अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है.
हार्दिक-बुमराह को मिल सकता है आराम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. टीम को अब अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इस मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दे सकता है. यह फैसला सुपर-8 के मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है.
अभिषेक-ईशान करेंगे ओपनिंग
नीदरलैंड के खिलाफ भारत के ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. इस टूर्नामेंट में अभिषेक का बल्ला अब तक खामोश रहा है. ऐसे में सुपर-8 मुकाबलों से पहले वह अपने फॉर्म में वापस आना चाहेंगे. वहीं, ईशान किशन जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं, उनकी कोशिश अपने फॉर्म को बरकरार रखने में होगी.
वाशिंगटन-सिराज की वापसी
नीदरलैंड के खिलाफ अगर हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है तो ऐसे में वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है.
नीदरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह
