Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप में आज ट्रिपल धमाका, पाकिस्तान के पास पुराना हिसाब चुकाने का मौका, USA की नजरें उलटफेर पर

PAK vs USA

पाकिस्तान बनाम अमेरिका

PAK vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमे सबसे अहम मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जाना है. बता दें कि दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक मुकाबले में आमने-सामने थीं, जहां यूएसए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ पाकिस्तान को हराया था बल्कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. अब पाकिस्तान के पास अपना दो साल पुराना हिसाब पूरा करने का मौका है.

मैदान पर होगा ट्रिपल धमाका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज चौथा दिन है और आज मैदान पर तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे. पहला मुकाबला सुबह 11 बजे से नीदरलैंड और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच दोपहर 3 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि तीसरा मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच शाम 7 बजे कोलंबो में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: आखिरकार झुक ही गया पाकिस्तान, भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को हुआ राजी

पाकिस्तान को चटाई थी धूल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच खेला गया था. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए. जवाब में यूएसए की टीम 3 विकेट खोकर 159 रन बना सकी और मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर हुआ और यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान 13 ही रन बना सका और यूएसए ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. साथ ही पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अब पाकिस्तान की नजरें अपना दो साल पुराना हिसाब पूरा करने पर होंगी.

पहले मैच में USA को मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए ने अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला था जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और अंत में पाकिस्तान ने 3 विकेट से मैच अपना नाम कर लिया था. अब यूएसए की नजर पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत का खाता खोलने पर होगी.

Exit mobile version