Vistaar NEWS

T20 World Cup 2026 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का टिकट कैसे खरीदें? जानें कीमत से लेकर सारी डिटेल

T20 World Cup 2026 Final

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है. अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड ने होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले को लेकर टिकटों की डिमांड तेज हो गई है. अगर आप भी स्टेडियम में बैठ कर इस खिताबी मुकाबले का रोमांच उठाना चाहते हैं, तो यहां जानिए कैसे और कितने रुपये में खरीदें टिकट.

कैसे बुक करें टिकट?

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले के टिकट BookMyShow और आईसीसी के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. बता दें, BookMyShow आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आधिकारिक टिकट स्पॉन्सर है. ऐसे में खिताबी मुकाबले के टिकट आप यहीं से खरीद सकते हैं. टिकटों की जबरदस्त डिमांड के कारण ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल ‘सोल्ड आउट’ हो चुकी हैं. लेकिन बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

कितनी है कीमत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम होने वाले खिताबी मुकाबले की टिकट की कीमत की बात करें तो उसकी शुरुआत करीब 3000 रुपये से होगी. प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है. आप टिकट स्टैंड के हिसाब से अपना पसंदीदा टिकट खरीद सकते हैं. बता दें, टिकट की कीमत स्टैंड के हिसाब से निर्धारित की गई है.

स्टेडियम एंट्री के क्या है नियम?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को तीन घंटे पहले स्टेडियम में पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे.

Exit mobile version