Vistaar NEWS

T20 World Cup 2026: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें पूरी डिटेल

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर पर पहुंच गया है. दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अब फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

कब देखे लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच यह अहम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज (5 मार्च) को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. वहीं, टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 पर होगा.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जाने कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले को अगर आप लाइव देखना चाहते हैं, तो टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी. सब्स्क्रिप्शन प्लान के जरिए फैंस लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं.

फाइनल में किस्से होगी भिड़ंत?

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी. जहां फाइनल में उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत- संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर.

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

Exit mobile version