T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. अब टीम को अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच में भारत प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकता है.
अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
दरअसल, भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट के इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. नामीबिया के खिलाफ अगर अभिषेक उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले इरफान पठान का बयान वायरल, शाहीन अफरीदी के गेंदबाजी एक्शन पर कही ये बात
ईशान किशन हुए चोटिल
नेट प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हो गए. चोट लगने के बाद वह थोड़ा देर असहज नजर आए. हालांकि बाद में वह दोबारा प्रैक्टिस करते नजर आए. फिलहाल नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशान की गैरमौजूदगी में स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ओपनिंग कर सकते हैं.
बुमराह की भी छुट्टी!
अमेरिका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर के कारण मैच नहीं खेल पाए थे. अब माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ टीम भी मैनेजमेंट उन्हें रेस्ट दे सकता है, जिससे वह आगामी बड़े मैचों के लिए तरोताजा रहें.
नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
